Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की दर्दनाक मौत

The news of a helicopter crash has come to light in Nalgonda district of Telangana. Two pilots including the trainee pilot have died

 समग्र समाचार सेवा

हैदराबाद, 26 फरवरी। तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर सामने आई है। हादसे में ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की मौत हो गई है। आपको बता दें, दुर्घटना कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर बांध के करीब पेद्दावुरा ब्लॉक के तुंगतुर्थी गांव में हुई।

हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था

माना जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। विमान हैदराबाद की एक निजी विमानन अकादमी का था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हेलिकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर था

इसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से काफी धुआं निकल रहा था। वीडियो में कुछ ग्रामीणों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में से पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।यह हेलिकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर था।

Exit mobile version