Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा नेता वोट पाने को कर रहे जनता की तेल मालिशः अखिलेश

all the parties are busy in campaigning for the sixth and seventh phases. Meanwhile, Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav

समग्र समाचार सेवा

गोरखपुर, 27 फरवरी। यूपी में रविवार को पांचवे चरण के लिए मतदान डाले जा रहे हैं। वहीं तमामत पार्टियां छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान बीजेपी को कभी माफ नहीं करेंगे। जिनकी खटिया हो गई खड़ी वो घटिया बयान दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के विधायक जनता के वोट पाने के लिए तेल मालिश कर रहे हैं।

बीजेपी के लोगों की भाषा बदल गई है

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘बीजेपी के लोगों की भाषा बदल गई है क्योंकि जनता ने इनकी खटिया खड़ी कर दी है। इसलिए उनके घटिया बयान आ रहे हैं। इनके विधायकों को नहीं देखा जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कोई दंडवत प्रणाम करके जनता के चरणों में गिर रहा है। कोई जनता से माफी मांगने के लिए काम पकड़कर उठक-बैठक लगा रहा है। अभी सुनने में आया है कि बीजेपी का एक विधायक जनता की तेल मालिश कर रहा है कि उसे वोट मिल जाए।’

सरकार की जिद्द के चलते हमारे 700 किसान शहीद हुए

अखिलेश ने आगे कहा, ‘बीजेपी ने जिस तरीके से काले कानून लागू किए थे। इन कानूनों की वजह से हमारे 700 किसान शहीद हो गए। किसानों ने यह संकल्प ले लिया है कि अगर बीजेपी के प्रत्याशी आएंगे और 700 बार भी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाएंगे, तब भी यहां का किसान और नौजवान उन्हें माफ करने वाला नहीं है। इस चुनाव में इनको साफ कर देना। इनके नेता बहुत अंग्रेजी सिखा रहे हैं। हमने इन्हें कहा कि अगर आप अंग्रेजी सिखा रहे हो तो हम आपको हिंदी सिखाना चाहते हैं। क क.. ब.. ब से बाबा। अगर काले कानून गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे।’

भूपेश चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि बीजेपी विधायक भूपेश चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक बुजुर्ग व्यक्ति की तेल मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले बघेल का ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो जनता से पांच सालों में हुई गलतियों की माफी मांगते हुए उठक-बैठक लगा रहे थे। इसे लेकर ही रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने जनता से कहा कि बीजेपी प्रत्याशी कितनी भी माफी मांग ले आप उन्हें माफ मत करना। साथ ही सीएम योगी को लेकर कहा कि काले कानून की तरह बाबा भी चले जाएंगे।

Exit mobile version