Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- रूस को मदद चाहिए

The Twitter account of Bharatiya Janata Party national president and MP JP Nadda was hacked on Sunday morning. However, it was restore

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 27 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद ही इसे रीस्टोर कर लिया गया। हैकर्स ने ट्वीट में लिखा, “सॉरी मेरा, अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है।” हैकर्स ने प्रोफाइल का नाम बदलकर आईसीजी भारत का मालिक है भी कर दिया था। अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं।

क्रिप्टोकरंसी में दान की अपील की गई

नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद रूस और यूक्रेन की मदद के लिए क्रिप्टोकरंसी में दान की अपील की गई। एक अन्य ट्वीट में कहा गया रूस के लोगों के साथ खड़ा होना होगा। अब क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन और एथरम से भी मदद ली जाएगी। हैक अकाउंट से यूक्रेन की मदद को लेकर भी ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया कि मेरा अकाउंट हैक नहीं हुआ है। सभी दान यूक्रेन की सरकार को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री  मोदी का भी ट्विटर अकाउंट हो चुका है हैक

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल में भी हैकर्स ने सेंध लगा दी थी। पीएमओ की ओर से बताया गया कि अकाउंट रीस्टोर करने के बाद यह मामला माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के समक्ष उठाया गया है। पीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक हुआ। यह मामला ट्विटर के सामने उठाया गया और अकाउंट को भी तुरंत ही रीस्टोर कर के सुरक्षित कर दिया गया है। हैक किए जाने के कुछ मिनटों में शेयर हुए ट्वीट पर ध्यान न दें।”

Exit mobile version