Site icon Samagra Bharat News website

डॉ नीलम महेंद्र को अहिन्दी भाषी हिंदी सेवा सम्मान

The Madhya Bhartiya Hindi Sahitya Sabha of Gwalior, related to the Akhil Bharatiya Sahitya Parishad, honored Dr. Neelam Mahendra

समग्र समाचार सेवा

ग्वालियर, 27 फ़रवरी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद से संबंधित ग्वालियर की मध्यभारतीय हिंदी साहित्य सभा ने एक कार्यक्रम में डॉ नीलम महेंद्र सम्मानित किया। यह कार्यक्रम विवेकानंद मार्ग राष्ट्रोत्थान न्यास भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ नीलम महेंद्र को अहिन्दी भाषी हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया। 2021 में साहित्य क्षेत्र में विशेष योगदान देते हुए नीलम ने अपनी लेखनी से सभी को प्रभावित किया।

पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं में है मजबूत पकड़

डॉ नीलम की मातृभाषा पंजाबी है। वह पंजाबी के स्थान पर हिंदी में ज्यादा लेखन कार्य करती रही है। दोनो भाषाओं पर उनकी मजबूत पकड़ है।

श्रीधर पराड़कर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीयुत श्रीधर पराड़कर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आकाशवाणी उद्घोषक श्यामलाल सरीन व मुख्य वक्ता के रूप में विश्व संवाद केंद्र के पूर्व निदेशक हरिहर शर्मा जी उपस्थित थे।

Exit mobile version