Site icon Samagra Bharat News website

कुंडा में बवाल: सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ी पर हमला

Voting is underway in Uttar Pradesh for the fifth phase, which will end at 6 pm. Meanwhile, there is news that SP candidate Gulshan Yadav

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। इसी बीच खबर है कि प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट पर राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर जानलेवा हमला किया गया है। कुंडा के पहाड़पुर मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले करीब पचास से ज्यादा लोगों ने उनके काफिले पर पथराव किया। पथराव के साथ फायरिंग की भी खबर है। इस हमले का आरोप सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने राजा भैया के समर्थकों पर लगा है।

राजा भैया के समर्थकों पर आरोप

कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बहनोई गांव की घटना है। जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। गुलशन यादव इस हमले में बच गए हैं, लेकिन कार में तोड़फोड़ हुई है। वहीं, इस हमले का आरोप सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने राजा भैया के समर्थकों पर लगा है।

पुलिस ने कही सब कुछ ठीक होने की बात

पुलिस का दावा है कि सब कुछ ठीक है  और सुरक्षित मतदान चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सपा प्रत्याशी की तरफ से तहरीर दी गई है और उस पर कार्रवाई की जा रही है। मतदान केंद्र के पास मौजूद रही फोर्स भागकर मौके पर पहुंची और हमलावरों को दौड़ाया। हमलावर खेतों से होते हुए भाग खड़े हुए। इस बवाल की खबर पाकर मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई।

अखिलेश ने दिया था ये बयान

बीते सप्ताह अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में जनसभा में कुंडा में कुंडी लगाने का बयान दिया था। जिस पर राजा भैया ने पलटवार किया कि ऐसा करने वाला कोई माई का लाल अभी तक पैदा नहीं हुआ है। राजा भैया ने सीधे अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि वह सरकार में नहीं आने वाले हैं, और न सरकार आने दूंगा।

गुलशन यादव के काफिले को रोककर राजा भैया के समर्थकों ने नारे लगाए

बता दें कि कुछ दिन पहले गुलशन यादव के काफिले को रोककर राजा भैया के समर्थकों ने नारे लगाए थे। जिसके बाद मारपीट की नौबतआ गई थी। पुलिस ने समय रहते दोनों तरफ के लोगों को अलग कर दिया वरना हालात टकराव के पैदा हो गए थे। गौर हो कि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पहले राजा भैया के साथ थे लेकिन फिर उनके बीच खटास आ गई और वे एक-दूसरे के खिलाफ हो गए।

Exit mobile version