Site icon Samagra Bharat News website

परिवारवादी उप्र को मजबूत नहीं बना सकतेः मोदी

Prime Minister Modi held an election rally in Gorakhpur. During this, Prime Minister Modi, while targeting the SP, said that these gross

समग्र समाचार सेवा

गोरखपुर28 फरवरी। गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने एक चुनावी रैली की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह घोर परिवारवादी कभी भी भारत को समर्थ नहीं बना सकते, यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। खेती से लेकर अंतरिक्षतक भारत को मजबूत करने की जरूरत है। भारत को ताकतवर बनाना है। इस बार आपका वोट समर्थ देश, सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए है। इस कोरोना काल में आपने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत को आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी है।

दुनिया के कई देश वैक्सीन लगाने में भारत से पीछे

आज दुनिया के कई देश वैक्सीन लगाने में भारत से पीछे हैं। आज भारत पौने दो सौ करोड़ डोज मुफ्त लगा चुका है। आपको टीका लगा या नहीं ? कोई रुपया खर्च करना पड़ा क्या ? कोई पैसा खर्च करना पड़ा ? यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत है।

बोलेआप सबके गोड़ लागत बानीं..

जनसभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि महराजगंज के लोगों और पूरे इलाके के लोगों को मैं आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। आप सबको गोड़ लागत बानीं। भाजपा की जीत का परचम पश्‍च‍िम से लहराना शुरू हुआ है वह पूरब में और प्रचंड हो गया है। महराजगंज सीमा से लगा है। सीमा पर शांत क्षेत्र हो या चुनौती भरा वाला। जितना ज्‍यादा देश का सामर्थ उतना ही सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला सुरक्षित।

दुनिया बड़ी चुनौतियों से गुजर रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समया पूरी दुनिया बहुत से चुनौतियों से गुजर रही है। अमीर हो गरीब हो। किसान हो या मजदूर। दुनिया के हर नागरिक पर इसका असर पड़ता है। भारत का ताकतवर होना इस वक्‍त सबसे बड़ी जरूरत है।

सभास्‍थल पर उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्‍थल पर जैसे ही पहुंचे तभी प्रधानमंत्री के नाम के नारों से पूरा सभास्‍थल गूज गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और सभा में दूर-दूर से आए लोगों में जबरजस्‍त उत्‍साह दिखा। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया तो लोगों का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों की बिजली माफ होगी। 2014 तक जब तक अखिलेश की सरकार रही तब तक एक भी आवास नहीं बना।

Exit mobile version