Site icon Samagra Bharat News website

मणिपुर चुनावः 11 बजे तक 27.34 फीसद हुआ मतदान, फिलहाल कंगपोकपी जिला सबसे आगे

The first phase of Manipur Assembly elections has begun today. Voting is being held today in 38 constituencies in five districts including

समग्र समाचार सेवा

इंफाल28 फरवरी। मणिपुर विधानसभा चुनाव का पहला चरण  आज शुरू हो गया है। आज इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, चुराचांदपुर, बिष्णुपुर और कांगपोकपी समेत पांच जिलों के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। वहीं चुनाव की शुरुआत में ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रहीं हैं।

पहले चरण में 15 महिलाओं समेत कुल 173 उम्मीदवार इस चुनाव मैदान में

गौरतलब है कि पहले चरण में 15 महिलाओं समेत कुल 173 उम्मीदवार इस चुनाव मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। वहीं आज वोटिंग शुरू होते ही मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह और डिप्टी सीएम एवं उरीपोक से एनपीपी उम्मीदवार युमनाम जायकुमार सिंह ने वोट डालकर जीत का दावा किया है।

कंगपोकपी जिले में 32.16 फीसद दर्ज किया गया

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.34 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। अभी तक सबसे ज्यादा मतदान कंगपोकपी जिले में 32.16 फीसद दर्ज किया गया है। वहीं इंफाल पूर्व में 26.66 फीसद, इंफाल पश्चिम में 31.60, बिष्णुपुर में 29.66 और चुराचांदपुर में 16.68 फीसद मतदान हुआ है।

सीएम बीरेन सिंह बोले-38 में से 30 सीटें जीतेंगे

हिंगांग से सीएम और बीजेपी उम्मीदवार एन बीरेन सिंह इम्फाल के श्रीवन हाई स्कूल में वोट डालने पहुंचे। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 फीसदी लोग बीजेपी और मुझे वोट देंगे। बीजेपी पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील भी की, बीरेन ने कहा- मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ अन्य मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपना बहुमूल्य वोट दें और संविधान द्वारा दी गई लोकतांत्रिक शक्ति का उपयोग करें।

राज्यपाल ने भी डाला वोटलोगों से की वोट डालने की अपील 

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने भी इम्फाल में तम्फासना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।”

वोटिंग में जमकर हिस्सा ले रहे लोगकोरोना गाईडलाइन का हो रहा पालन

Exit mobile version