Site icon Samagra Bharat News website

अमूल दूध का बढ़ गया दाम, कल से 2 रुपये प्रति लीटर बिकेगा महंगा

Amul has once again increased the price of milk. The company has decided to increase the price of milk by Rs 2 per liter in the market

 समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 28 फरवरी। अमूल ने एक बार फिर दूध का दाम बढ़ाया है। कंपनी ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें कल यानी एक मार्च से लागू होंगी।

क्या होगी दूध की नई कीमत

नई कीमत लागू होने के बाद से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर हो जाएगी। जबकि अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी।

बिहार में इतने रुपए में मिलेगा दूध

बिहार की बात करें, तो पटना में 56 रुपये किलो बिकने वाले अमूल गोल्ड की कीमत अब 58 रुपये हो गई है। 49 रुपये किलो बिकने वाला अमूल शक्ति की कीमत पटना में एक मार्च से 51 रुपये होगी। जबकि ताजा दूध की कीमत 44 रुपये प्रतिलीटर से बढ़कर 46 रुपये कर दी गयी है। दूध के अलावा डेयरी के अन्य उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

दही के दामों में इजाफा नहीं

दो सौ ग्राम दही की कीमत पहले की तरह 15 रुपये, 400 ग्राम दही पैकेट की कीमत 28 रुपये और एक किलोग्राम दही की कीमत 63 रुपये है। इसी तरह लस्सी 10 रुपये पैकेट और पनीर 76 रुपये में दो सौ ग्राम व 352 रुपये में एक किलोग्राम बाजार में उपलब्ध होगा।

Exit mobile version