Site icon Samagra Bharat News website

यूक्रेन का बड़ा दावा: मार गिराए रूस के 4,500 सैनिक, टैंक और हथियार भी किए तबाह

Ukraine's military claims it has killed 4,500 Russian soldiers. Apart from this, 150 of its tanks, 27 aircraft, 26 helicopters and guns were

समग्र समाचार सेवा

कीव, 28 फरवरी। भले ही रूस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की है, लेकिन उसे भी इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने हमलावर रूस के 4,500 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा उसके 150 टैंकों, 27 एयरक्राफ्ट, 26 हेलिकॉप्टर और बंदूकों को भी तबाह कर दिया। हालांकि मॉस्को की ओर से ऐसे किसी भी नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है। सैकड़ों की संख्या में यूक्रेन के सैनिक भी इस युद्ध में मारे गए हैं। यूक्रेन के हेल्थ मिनिस्टर विक्टर लियाशको ने कहा कि 1,115 यूक्रेनी नागरिक रूस के हमलों में जख्मी हुए हैं। इनमें 33 बच्चे भी शामिल हैं।

रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया

यूक्रेन की सेना ने कहा कि यह हमला कर रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है और महिलाएं एवं बच्चों का भी इस युद्ध में इस्तेमाल किया है। गुरुवार से ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूस की सेना बेलारूस की जमीन का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन में घुस आई थी। इसके अलावा रूस समर्थित अलगाववादियों की बहुलता वाले इलाकों और क्रीमिया के जरिए भी रूसी सैनिक यूक्रेन में घुसे थे। यूक्रेन की सेना ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कहा कि रूस की सेना वेश बदलकर चोरी छिपे हमले भी कर रही है।

रूस के सैनिक यूक्रेन की मिलिट्री ड्रेस पहनकर घुस आए

यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूस की सेना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन किया है। रूस के सैनिक यूक्रेन की मिलिट्री ड्रेस पहनकर घुस आए हं। वे पुलिस और राज्य की आपातकाली सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल से चुराई गई एंबुलेंस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस समर्थित आतंकियों ने बच्चों के कैंप और स्कूलों पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि यूक्रेन का कहना है कि हमारी स्थिति मजबूत है और हम लगातार रूस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि कीव से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेरनिहिव में उसने बड़े पैमाने पर रूसी सेना को नुकसान पहुंचाया है।

Exit mobile version