Site icon Samagra Bharat News website

मायावती की बसपा को योगी ने क्यों कहा मुस्लिम लीग, जानिए पूरा मामला

Chief Minister Yogi Adityanath, while addressing an election rally in Deoria, attacked SP National President Akhilesh Yadav and BSP supremo

समग्र समाचार सेवा

देवरिया, 28 फरवरी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देवरिया में एक चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला। बसपा द्वारा कई सीटों पर मुस्लिम उम्‍मीदवार खड़े किए जाने पर सवाल उठाते सीएम योगी ने कहा कि बसपा की सूची को देखकर लगा कि कहीं यह मुस्लिम लीग की सूची तो नहीं है।

भाजपा ने हर वर्ग के नेता को उम्मीदवार बनाया

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्‍याय के आधार पर हर जातिहर वर्गमत के नेता को प्रत्‍याशी बनाया। वहीं सपा की सूची में पेशेवर दंगाईपेशेवर माफियाधमकीबाजव्‍यापारियों का शोषणदंगा करने वाले और आतंकवाद का खुलेआम समर्थन करने वाले लोग सपा की सूची में स्‍थान पाते हैं लेकिन जब मैंने बसपा की सूची को देखा तो समझ ही नहीं पाया कि यह सूची बसपा कि मुस्लिम लीग की है।

बसपा की पहली सूची में थे 29 मुस्लिम उम्मीदवार

पहली ही सूची में बसपा ने 29 मुसलमानों को टिकट देकर आखिर क्‍या साबित करने का प्रयास किया। टिकट देना हर राजनी‍तिक दल का दायित्‍व और अधिकार है लेकिन वोट बैंक बनाने के लिए हम टिकट बाटें यह अनर्थ है। इसको रोका जाना चाहिए। आप किसी को भी टिकट दे सकते हैं लेकिन सूची यह साबित करती है कि जो काम पहले तुष्टिकरण की नीति पर चलकर समाजवादी पार्टी करती थी उसको वो ठेका लगता है कि अब बहनजी ने ले लिया है।

समाजवादी पार्टी अपने कारनामों के लिए जानी जाती है

उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कारनामों के लिए जानी जाती है। गुंडागर्दीअराजकताधमकीव्‍यापारियों का पलायन इसी मानसिकता के साथ इस बार भी चुनावी मैदान में उतरी है। 2007 से 2012 तक बसपा की सरकार में 364 दंगे और उसके बाद 2012 से 2017 तक सपा की सरकार में सात सौ दंगे हुए थे। भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। दंगामुक्‍तभयमुक्‍त माहौल देने का काम किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। सीएम योगी ने अपनी पांच साल की उपलब्‍ध‍ियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना काल हो या कोई अन्‍य चुनौती भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है। 

Exit mobile version