Site icon Samagra Bharat News website

नवाब मलिक पर ईडी का शिकंजा, मुंबई में ढूंढ निकाला 200 करोड़ का प्लॉट

ED has started tightening the noose on Maharashtra minister Nawab Malik. Now the agency has also come to know that his family

 समग्र समाचार सेवा

मुंबई, 1 मार्च। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर ईडी ने तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब एजेंसी को यह भी पता चला है कि बांद्रा-कुरला में उनके परिवार का एक प्लॉट भी है जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। ज्ञात हो कि  कुछ दिन पहले मंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

प्लॉट साल 2006 में खरीदा गया था

सूत्रों के मुताबिक मलिक के बेटे फराज की टचवुड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिडेट में 25 फीसदी की हिस्सेदारी है और यह प्लाट उसी से संबंधित है। ईडी ने पता लगाया है कि यह प्लॉट साल 2006 में खरीदा गया था और तीन बार में इसका भुगतान किया गया था।

अब ट्रांजैक्शन से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू

एजेंसी अब ट्रांजैक्शन से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा टचवुड रियल एस्टेट कंपनी की बैलेंस शीट की स्क्रुटनी से यह भी पता चला है कि उसने असोसिएट ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ 12.7 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। एजेंसी असोसिएट ग्रुप की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version