Site icon Samagra Bharat News website

आज ही कीव छोड़ दें भारतीय, कैसे भी निकलें’, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

In view of the deteriorating situation in Ukraine, the Indian Embassy in Kyiv has issued a new advisory. In the latest advisory, the Embassy

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 1 मार्च। यूक्रेन के खराब हो रहे हालात को देखते हुए कीव स्थित भारतीय एंबेसी ने नई एडवाइजरी जारी है। ताजा एडवाइजरी में एंबेसी ने कहा है कि छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है। एंबेसी ने कहा है कि उपलब्ध ट्रेनों द्वारा या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से कीव को तत्काल छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने भी लोगों से कहा है कि जैसे भी हो, वे लोग कीव शहर से बाहर निकल जाएं।

यूक्रेन में फंसे अधिकांश छात्र

बता दें कि भारत ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों जिनमें अधिकांश छात्र हैं, को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान चलाया हुआ है। केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों समेत भारतीयों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में समन्वय के लिए चार मंत्रियों को युद्धग्रस्त देश के पड़ोसी देशों मे भेजने का सोमवार को फैसला लिया है।

ऑपरेशन गंगा‘ में वायुसेना को जुड़ने का आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ में वायुसेना को भी जुड़ने का आदेश दिया। वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई सी-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

Exit mobile version