Site icon Samagra Bharat News website

अडानी से फिर पिछड़े अंबानी, छिन गया एशिया के सबसे अमीर का ताज

Gautam Adani has once again overtaken Mukesh Ambani to become the richest person in Asia. In the Forbes Real Time Billionaire Index

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 2 मार्च। गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में दिए गए 10:56 बजेत तक आंकड़ों के मुतातिक, 59 साल के अडानी की नेटवर्थ 89.6 अरब डॉलर पहुंच चुकी है, जबकि अंबानी की नेटवर्थ 89.6 अरब डॉलर ही है। आज अडानी की संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, अंबानी की संपत्ति में 42 मिलियन डॉलर की कमी हुई है।

अडानी की संपत्ति में इजाफा

बता दें ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अडानी की संपत्ति में इस साल तक 7.66 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अडानी इस साल दुनिया में सबसे तेज कमाई करने वाले अरबपतियों में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, अंबानी की नेटवर्थ में 1.9 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्‍स बनने के साथ ही दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट में भी आ गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। अमीरों की इस लिस्ट में अंबानी 11वें नंबर पर आ गए हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 235.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

5 साल में 250वें से टॉप 10 में पहुंच अडानी

फोर्ब्स के मुताबिक साल 2017 में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 5.8 अरब डालर थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 250वें नंबर नर थे। 2018 में उनकी संपत्ति बढ़कर 9.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई और इसके साथ ही वह 154वें स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद 2019 में यह घटकर 8.7 अरब डॉलर पर आ गई और फोर्ब्स की लिस्ट में 154वें स्थान से खिसकर 167वें स्थान पर पहुंच गए।। साल 2020 में भी बहुत ज्यादा ग्रोथ नहीं हुई यह केवल 8.9 अरब डॉलर पर ही पहुंच पाई। इसके साथ ही उनके रैंक में थोड़ा सुधार हुआ और वह 155वें स्थान पर पहुंच गए। गौतम अडानी के लिए साल 2021 कई बहुत बड़ा साबित हुआ। उनकी संपत्ति 8.9 अरब डॉलर से छलांग लगाकर या यूं कहिए उड़ान भर कर 50.5 अरब डालर पर पहुंच गई। इसके साथ ही फोर्ब्स की लिस्ट में 131 पायदान की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर काबिज हो गए।

इस तरह अडानी शुरू अडानी का सफर

गौतम अडानी ने एक छोटी सी कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी से व्यापार की शुरुआत की थी, जिसका उन्होंने कई बंदरगाहों, खानों और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में विस्तार किया। वर्तमान में अडानी का बिजनेस पोर्ट्स, माइन्स, ग्रीन एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में है। गौतम अडानी ने नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में व्यापार विस्तार किया साथ ही एयपोर्ट्स, डेटा सेंटर और रक्षा सौदों में कारोबार बढ़ाया। पिछले 2 साल में अडानी की कंपनी के शेयरों में करीबन 600 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Exit mobile version