Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल उइके का विदेश मंत्री को पत्र लिखा, यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को सकुशल वापस लाएं

Many students of Chhattisgarh state are stuck in Ukraine due to the ongoing tension between Russia and Ukraine. Governor Anusuiya Uikey

समग्र समाचार सेवा

रायपुर, 2 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्हें सकुशल भारत वापस लाने के लिए राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर को पत्र लिखा है।

छात्रों के परिजनों ने भारत वापस लाने की मांग

उइके ने पत्र के माध्यम से विदेश मंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी शेर सिंह तोमर ने अपने पुत्र और पुत्री की सकुशल भारत वापसी के लिए निवेदन किया है। तोमर की पुत्री दीप्ती व निहाल तोमर यूक्रेन के कीव में अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के गणेश कर ने भी यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ राज्य के 110 छात्रों के संपर्क सूची संलग्न कर वापसी हेतु निवेदन किया है।

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

राज्यपाल अनुसुईया उइके महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजभवन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा अभिषेक कर प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान अनुसुईया उइके ने कहा है कि महाशिवरात्रि के इस पवित्र अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे हर्षोउल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। उइके ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी परस्पर स्नेह और सौहार्द के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।

Exit mobile version