Site icon Samagra Bharat News website

तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो होगा न्यूक्लियर अटैकः रूस

Today is the seventh day of Russia's attack on Ukraine. Ukraine has suffered a lot in Russia's attack. Russian airstrikes in the capital Kyiv

 समग्र समाचार सेवा

मास्को2 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां दिन है। रूस के हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। राजधानी कीव में रूस के हवाई हमले में कई इमारतें जमीदोज हो गई हैं। रूस लगातार मिसाइल से भी हमला कर रहा है। इसी बीच, रूस के विदेश मंत्री ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है।

तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये परमाणु युद्ध होगा

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये परमाणु युद्ध होगा। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि ये बहुत विनाशकारी युद्ध होगा। लावरोव ने कहा है कि अगर कीव ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए रूस को ‘वास्तविक खतरे’ का सामना करना पड़ेगा।

यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार रूस

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी अधिकारी यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन के अधिकारी बातचीत के लिए आएंगे या नहीं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वार्ता के बारे में विरोधाभासी जानकारी थी। इससे पहले बेलारूस की सीमा पर हुई दोनों देशों की बैठक बेनतीजा रही।

बमबारी रोके रूस, यूक्रेन ने दूसरे दौर की बातचीत से पहले कहा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि बातचीत से पहले रूस को यूक्रेन के शहरों पर बमबारी बंद करनी चाहिए।

रूस के 6 हजार सैनिकों को मारने का दावा

उधर, यूक्रेन ने युद्ध के 6 दिनों में रूस के 6 हजार सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के 6 दिनों के भीतर लगभग 6000 रूसी मारे गए हैं।

Exit mobile version