Site icon Samagra Bharat News website

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 6 मार्च। अमूल के बाद अब दूध कंपनी मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी के अलग-अलग दूध के वैरिएंट में 2 रुपये तक की वृद्धि हुई है। अब मदर डेयरी का दूध खरीदने पर ग्राहकों को दो रुपये और ज्यादा देने होंगे। नई दरें 6 मार्च, 2022 से लागू हो रही हैं।

लागत में इजाफा बताई वजह

दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे ज्यादा सप्लाई करने वाली डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने बताया कि लागत में इजाफा होने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। मदर डेयरी ने अमूल की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के कुछ दिन बाद दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले अमूल ने देश भर में 1 मार्च, 2022 से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया था।

नई कीमतें आज से हो चुकी लागू

मदर डेयरी के दूध की कीमतें बढ़ाने के बाद 6 मार्च से टोंड दूध  49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 47 रुपये थी। अब डबल टोंड दूध  41 रुपये से बढ़कर 43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आएगा। फुल क्रीम दूध  की कीमत 57 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसी तरह मदर डेयरी के बूथ  पर मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 44 रुपये की जगह 46 रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं, मदर डेयरी का गाय के दूध  की कीमत 49 रुपये से बढ़कर 51 रुपये हो जाएगी।

आधा लीटर सुपर-टी दूध की कीमत 26 रुपये की जगह 27 रुपये

बढ़ी कीमतों के बाद आधा लीटर सुपर-टी दूध की कीमत 26 रुपये की जगह 27 रुपये हो गई है। आधा लीटर की पैकिंग वाले फुल क्रीम दूध के लिए कीमत 30 रुपये, टोंड दूध के लिए 25 रुपये, डबल टोंड दूध के लिए 22 रुपये और गाय के दूध के लिए 26 रुपये होंगे।

Exit mobile version