Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल से जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठन प्रमुखों ने की भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर , 7 मार्च।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से उनके बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों प्रमुखों ने भेंट की। सर्किट हाउस जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज, लघु कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, रसोईया संघ, बस्तर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से भेंटकर अपनी मांगो एवं समस्याओं की ओर अपना ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यपाल सुश्री उइके ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं समुचित संख्या में चिकित्सको की नियुक्ति हेतु प्रयास करने की बात कही।
इस दौरान संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा भी उपस्थित थे।

Exit mobile version