Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने सोनिया को लिखी चिट्ठी, पार्टी का छोड़ेंगे साथ?

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 9 मार्च। कांग्रेस का एक बड़ा नेता पार्टी को पार्टी को ‘गुडबाय’ कहने वाला है। दरअसल केंद्रीय मंत्री रहे एके एंटनी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं और कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

एंटनी का 2 अप्रैल को राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा

81 साल के एंटनी ने सोनिया गांधी से कहा है कि 2 अप्रैल को उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और अब इसके बाद वह दोबारा चुनाव में नहीं उतरना चाहते। वह इस समय केरल से राज्यसभा सांसद हैं।

दिल्ली में नहीं रहेंगे पूर्व रक्षा मंत्री

एके एंटनी ने यह भी कहा है कि वह  अब दिल्ली में नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। वह 52 साल से राजनीति में हैं। पहली बार 1970 में वह केरल में विधायक बने थे। वह कांग्रेस युवा और छात्र विंग के नेता थे।

Exit mobile version