Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब चुनाव मतगणना में कांग्रेस 11 व आप 71 सीटों पर आगे, बादल, सिद्धू व अमरिंदर पीछे

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 10 मार्च। आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022  के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरूआती रुझान में कांग्रेस 11 और आम आदमी पार्टी 71 सीटों पर आगे है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू  पीछे चल रहे हैं। भाजपा तीन और शिअद आठ सीटों पर आगे हैं।

राज्‍य के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्‍मीद है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

9.50 AM: फाजिल्का में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सवना 3702 वोट लेकर आगे चल रहे हैं।  कांग्रेस  के दविंदर सिंह घुबाया को 2103, भाजपा पार्टी के सुरजीत ज्याणी 637 वोट व शिअद पार्टी के हंसराज जोसन को 694 वोट मिले हैं।

अबोहर में कांग्रेस के संदीप जाखड़ 3590 लेकर आगे चल रहे

अबोहर में कांग्रेस के संदीप जाखड़ 3590 लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं आप पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को 3198, भाजपा पार्टी के अरुण नारंग 1487 वोट और शिअद पार्टी के उम्मीदवार डा. मोहिंद्र रिणवा को 1329 वोट मिले।

गिद्दड़बाहा में राजा वड़िंग पीछे

9_49 AM: गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।

जंडियाला गुरु अमृतसर पहले राउंड में ये हैं स्थति

9.45 AM:  जंडियाला गुरु अमृतसर पहले राउंड में आप के हरभजन सिंह को 4932, कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 1742, शिअद के  सतिंदरजीत सिंह छज्जालवड्डी को 1419 मिले। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया को 2085, शिरोमणि अकाली दल के वीर सिंह को 1896, आम आदमी पार्टी के बलदेव सिंह को 1877 वोट मिले हैं।

सिद्धू मुसेवाल और राणा केपी सिंह पीछे

9.33 AM: मानसा में कांग्रेस के सिधु मुसेवाला पीछे  चल रहे हैं।, आप के डॉक्टर विजय सिंगला आगे हैं।  राजपुरा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल 3760 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। वह कांग्रेस के उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज से 1555 वोटों से आगे चल रही हैं। रुपनगर: आनंदपुर साहिब से आप के हरजोत बैंस को 5061 और कांग्रेस से राणा केपी सिंह को 2673 वोट मिले हैं।

विधान सभा क्षेत्र अमलोह 1 राउंड में आपके गुरिंदर सिंह 2698 वोटों से आगे

विधान सभा क्षेत्र अमलोह 1 राउंड में आपके गुरिंदर सिंह 2698 वोटों से आगे। शिअद के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना 1984, कांग्रेस के रणदीप सिंह। 1213, आम आदमी पार्टी के गुरिन्द्र सिंह। 4682, भाजपा के कंवरवीर सिंह टोहरा को  525 वोट मिले हैं। वहीं कुलजीत नागरा पीछे चल रहे हैं। मोहाली सीट से बलबीर सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। हलका मजीठा में अकाली दल की गुनीव कौर 3477, कांग्रेस के जगमिंदर जग्गा को1701, आम आदमी पार्टी के सुखजिंदर लाली को 2137 वोट

लहरागागा में आप उम्मीदवार वरिदंर गोयल को बढ़तपरमिंदर ढीडंसा व बीबी भट्ठल पीछे

9.28 AM: हलका लहरागागा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वरिंदर गोयल ने बढ़त बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल व शिअद (संयुक्त) के परमिंदर सिंह ढींडसा काफी पीछे चल रहे है। पहले राउंड में वरिंदर गोयल ने 6172 मत हासिल किए हैं, जबकि इसके मुकाबले परमिंदर सिंह ढींडसा 1859 मत से दूसरे स्थान, राजिंदर कौर भट्ठल 951 वोट व शिअद (ब) के गोबिंदर सिंह लोंगोवाल 730 वोट ही हासिल कर पाएं है।

लंबी में प्रकाश सिंह बादल पीछे 

9.23 AM: लंबी में पहले राउंड में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां पूर्व सीएम व शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से आगे चल रहे हैं। उधर पटियाला शहरी के पहले दौर में आम आदमी पार्टी के अजीतपाल सिंह कोहली 4939 वोट के साथ पहले नंबर पर। पंजाब लोक कांग्रेस के कै. अमरिंदर 1364 वोट लेकर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस के विष्णु शर्मा 892 वोट के साथ तीसरे और अकाली दल के हरपाल जुनेजा 807 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

लहरागागा व धूरी में आप आगे चल रही

लहरागागा व धूरी में आप आगे चल रही है। खन्ना में पहले राउंंड में आप आगे है। तरुनप्रीत सिंह सौन्द (आप)- 3846, जसदीप कौर यादू (शिअद) – 2291, गुरकीरत सिंह कोटली (कांग्रेस)- 1824, गुरप्रीत सिंह भट्टी (भाजपा) को 164 वोट मिले हैं। उधर  अमृतसर के हल्का बाबा बकाला में आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह को 2897, अकाली दल के बलजीत सिंह जलाल उस्मान को 1446, भाजपा के मनजीत सिंह को 143 वोट  मिले हैं। बटाला से आप के शैरी कलसी 2653 वोट से कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से आगे हैं। अमृतसर के हल्का जंडियाला से आप आगे है।

अमृतसर पूर्वी में सिद्धू तीसरे नंबर परआप प्रत्‍याशी आगे

9.10 AM: अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्‍थान पर हैं। आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को पहले राउंड में 1500, बिक्रम सिंह मजीठिया को 1067, नवजोत सिंह सिद्धू को 949 वोट मिले हैं। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू 1500 वोटों से आगे हैं। पठानकोट में भाजपा के अश्विनी 600 वोटों से आगे हैं और भोआ से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल 1202 वोटों से आगे हैं।

चमकौर साहिब से सीएम चन्‍नी आगे

9;07 AM: चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। अटारी विधानसभा हल्के में अभी तक शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 2814, आम आदमी पार्टी के जसविंदर सिंह को 3572, कांग्रेस के तरसेम सिंह को 1328, भाजपा की बलविंदर कौर 178 वोट मिले हैं।

Exit mobile version