Site icon Samagra Bharat News website

सावधान! फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का लिंक भेज खाता खाली कर रहे जालसाज

समग्र समाचार सेवा

नोएडा, 16 मार्च। कश्मीर फाइल्स फिल्म के नाम पर ठग लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर मोबाइल फोन हैक कर खातों को खाली कर रहे हैं। इस मामले में एडीसीपी नोएडा ने ट्विटर पर ट्वीट कर लोगों से इस तरह के लिंक के सर्तक रहने की अपील की है।

धोखाधड़ी करने का नया तरीका अपनाया

फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर ठगों ने धोखाधड़ी करने का नया तरीका अपनाया है। इन दिनों साइबर अपराधी इस फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि दिल्ली में किसी व्यक्ति के साथ कश्मीर फाइल्स नामक फिल्म के नाम पर लिंक भेजकर खातों से रुपये निकाले गए हैं।

निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर लिंक भेज रहे

साइबर अपराधी लोगों को निशुल्क फिल्म दिखाने का झांसा देकर लिंक भेज रहे हैं। जब पीड़ित उस लिंक को खोल रहा है तो आरोपी मोबाइल को हैक कर खातों से रुपये निकाल ला रहा है। इस बात का संज्ञात लेते हुए उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक को मंगाया। इसके बाद नोएडा की जनता को जागरूक करने के लिए ट्वीटर से मैसेज दिया है।

Exit mobile version