Site icon Samagra Bharat News website

 जल्द भारत आ सकते हैं चीनी विदेश मंत्री वांग यी, गलवान हिंसा के बाद पहली यात्रा होगी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 17 मार्च। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि भारत या चीन सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि वांग यी जल्द ही भारत के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि दौरे को लेकर अब तक तारीखों की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह 24 मार्च के करीब संभावित बताई गई है।

सीमा पर तनाव घटने के आसार

लेकिन वांग यी अगर भारत आते हैं तो मई 2020 से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर जारी सैन्य गतिरोध के बाद चीन के किसी सीनियर नेता का भारत का यह पहला दौरा होगा। बता दें कि पिछले करीब दो सालों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहद खराब रहे हैं।

नेपाल और श्रीलंका भी जाएंगे वांग यी?

वांग यी मार्च अंत में भारत के साथ ही नेपाल और श्रीलंका के दौरे पर भी जा सकते हैं। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट मुताबिक चीनी विदेश मंत्री 26-27 मार्च को नेपाल दौरे पर जा सकते हैं। वह काठमांडू में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए नेपाल पर दबाव भी डाल सकते हैं।

भारत और चीन प्रतिद्वंदी नहीं पार्टनर बनें’

भारत से संबंधों को लेकर वांग यी ने हाल ही में कहा था है कि भारत और चीन को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय पार्टनर होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि चीन, भारत को आपसी सफलता के लिए भागीदार बनना चाहिए, न कि आपसी संघर्ष के विरोधी।  बॉर्डर पर जारी गतिरोध को लेकर वांग ने कहा था कि बॉर्डर से जुड़े मसलों से बड़ी तस्वीर को प्रभावित नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया था कुछ ताकतें हमेशा से भारत और चीन के बीच तनाव पैदा करना चाहती हैं। भारत और चीन आजाद रूप से हमारे भाग्य की मजबूती को समझ सकते हैं।

Exit mobile version