Site icon Samagra Bharat News website

रिश्वत ले रहे थे जामिया के प्रोफेसर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली17 मार्च। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर खालिद मोईन को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोईन को दिल्ली स्थित एक कंपनी से रिश्वत की लेने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

मोईन ने गुरुग्राम में चिन्टेल्स पैराडाइसो अपार्टमेंट को कथित तौर पर संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण पत्र दिया था। इस इमारत का एक हिस्सा हाल में गिर गया था जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई थी, हालांकि प्रोफेसर की गिरफ्तारी इस घटना से संबंधित नहीं है।

Exit mobile version