Site icon Samagra Bharat News website

भगवंत मान ने मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह विभाग खुद संभालेंगे, चीमा को वित्त का जिम्मा

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 21 मार्च। पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में दस विधायकों को शामिल किया है। आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान राज्य का गृह विभाग खुद संभालेंगे। वित्त विभाग की कमान हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर होंगे।

किस-किस को कौन सा मंत्रालय मिला

स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला, कानून व पर्यटन मंत्री हरजोत एस बैंस होंगे, जबकि डा. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक्क खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री व कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभालेंगे। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री और ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा विभाग दिया गया है।

अकेले सीएम पद की मान ने ली थी शपथ

बता दें, भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में अकेले ही सीएम पद की शपथ ली थी। मंत्रियों को 19 मार्च को राजभवन में शपथ दिलाई गई थी। मंत्रियों में सबसे पहले हरपाल चीमा को शपथ दिलाई गई थी। पंजाब में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 18 सदस्य शामिल हो सकते हैं। भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को ही शामिल किया है। मान ने अभी मंत्रिमंडल छोटा रखा है। हालांकि गत दिवस विधायकों के साथ बैठक के दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी और मंत्री बनाए जाएंगे।

Exit mobile version