Site icon Samagra Bharat News website

100 यात्रियों को लेकर दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में आई खराबी, कराची में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 21 मार्च। कतर एयरवेज की क्यूआर579 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट दिल्ली से दोहा के लिए जा रही थी, जिसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे।

कतर एयरवेज ने बताया कि उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड से धुंआ निकलने का संकेत मिला, जिसके कारण इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। कराची में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया गया।

कतर एयरवेज ने कहा कि एयरलाइन ने कहा कि घटना की फिलहाल जांच की जा रही है। यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए रिलीफ फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी। एयरवेज ने अपने बयान में कहा, “हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। सभी यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाओं में सहायता की जाएगी।”

Exit mobile version