Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23मार्च। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर उन्होंने इतिहास के पन्नों से कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं, जिनमें डॉ. लोहिया का लॉर्ड लिनलिथगो को लिखा पत्र एवं डॉ. लोहिया के पिता और उनके बीच पत्राचार शामिल हैं।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने लिखा, “डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूँ। वे कई ऐतिहासिक घटनाओं में सबसे आगे थे और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सैद्धांतिक राजनीति और बौद्धिक कौशल के लिए व्यापक तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता है।”

“इतिहास के पन्नों से कुछ दिलचस्प बातें…डॉ लोहिया का लॉर्ड लिनलिथगो को लिखा पत्र एवं डॉ. लोहिया के पिता और उनके बीच पत्राचार।”

Exit mobile version