Site icon Samagra Bharat News website

साक्षी तंवर की दमदार एन्ट्री, फिल्म ‘माई’ में कुछ ऐसे कर रही है बेटी के कातिलों की तलाश

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 24मार्च। टीवी से लेकर बॉलीवुड और वेब सीरिज तक हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर हर बार अपने काम से लोगों का दिल जीता है। हर बार अलग रोल और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं जो उनके फैंस ने शायद ही कभी देखा हो। आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली साक्षी नेटफ्लिक्स की अगली वेब सीरीज ‘माई’ में बहुत जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में साक्षी को एक ऐसी मां के किरदार में देखा जा रहा है, जिसकी बेटी की हत्या कर दी जाती है और अब वह यह जानना चाहती है कि किसी ने भी उसकी बेटी को क्यों मारा।

साक्षी तंवर की वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. ये सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज में साक्षी का दमदार रोल दिख रहा है। इसमें राइमा सेन और वामिका गब्बी भी नजर आ रहे है। ट्रेलर में साक्षी अपनी बेटी के कातिलों की तलाश में दिख रही है। अपनी बेटी के कातिल तक पहुंचने के लिए वो कई कोशिश करती दिख रही है।
बता दें कि इसे कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कम्पनी क्लीन स्लेट्ज ने प्रोड्यूस किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा के भाई का ये प्रोडक्शन हाउस है और कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस से इस प्रोडक्शन हाउस से खुद को दूर किया है। वहीं ‘माई’ की बात करें तो ये 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

 

Exit mobile version