Site icon Samagra Bharat News website

भारत को दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनाने का लक्ष्य- अनुराग ठाकुर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29मार्च। दुबई की अपनी यात्रा के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज दुबई एक्सपो 2020 स्थित इंडिया पवेलियन में ‘भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच’ पर अभिनेता श्री रणवीर सिंह के साथ बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुबई में भारतीय लोग भारत के असली ब्रांड एंबेसडर हैं। 1.7 मिलियन दर्शकों के साथ इंडिया पवेलियन ने बड़ी तादाद में लोगों को आकर्षित किया है। मंत्री ने आगे कहा कि देश भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और समारोह केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आयोजित हो रहे हैं।

भारत के सॉफ्ट पावर बनने में फिल्मों के योगदान को स्वीकार करते हुए, केंद्रीय़ मंत्री ने कहा कि भारत कहानी कहने वालों की भूमि है और फिल्म उद्योग ने विदेश के लोगों को बहुत प्रभावित किया है, जो भारत को उसकी फिल्मों की वजह से पहचानते हैं। मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य भारत को दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनाना है। इससे भारत में लाखों नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट तैयार करने में मदद मिल सकती है। मंत्री ने विभिन्न फिल्मों में किए अभिनय को याद करते हुए श्री रणवीर सिंह को अभिनय प्रतिभा का पावरहाउस माना।

श्री रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कंटेट वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनोरंजन दुनियाभर में तेजी से विस्तार कर रहा है। हमारी कहानियां लोगों से सीधे जुड़ती हैं और सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर जाती है। इतना ही नहीं, विदेश में रहने वाले भारतीय फिल्मों के माध्यम से भारत के साथ जुड़ते हैं।

इस दिलचस्प चर्चा से पहले केंद्रीय मंत्री ने श्री रणवीर सिंह के साथ दुबई एक्सपो 2020 में इंडिया पवेलियन का दौर
इससे पहले, दिन में केंद्रीय मंत्री ने दुबई पर्यटन और वाणिज्य विपणन निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इसाम काजिम के साथ पर्यटन क्षेत्र के संबंध में दुबई को दुनिया का एक पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए अपनाई गई विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री ने एक्सपो के आयोजन के लिए दुबई की सराहना की, जो महामारी के बावजूद काफी सफल रहा है। दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर दुबई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री ने कहा कि भारतीयों ने महामारी के वर्षों में लंदन जैसी पश्चिमी राजधानियों की बजाय दुबई के लिए उड़ान भरना पसंद किया।

श्री अनुराग ठाकुर ने पर्यटन और मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करने के लिए श्री काजिम को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Exit mobile version