Site icon Samagra Bharat News website

 पाकिस्तान के ‘राजा’ ने चली आखिरी चाल, विपक्ष से बोले-अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने पर भंग कर देंगे असेंबली

Prime Minister Imran Khan, who is making false claims to save the chair in Pakistan, has been dealt a blow by the ally MQMP.

Prime Minister Imran Khan, who is making false claims to save the chair in Pakistan, has been dealt a blow by the ally MQMP.

समग्र समाचार सेवा

इस्लामाबाद, 31 मार्च। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए एक नई चाल चल दी है। इमरान खान ने विपक्ष के नेता को संदेश दिया है कि अगर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया जाता है तो वो असेंबली को भंग कर देंगे। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा भी शुरू हो गई है।

विपक्ष के नेता शाहबाज शरीब तक इमरान खान का संदेश पहुंचाया गया

पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने पर असेंबली को भंग करने की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक एक खास व्यक्ति ने नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीब तक इमरान खान का संदेश पहुंचाया है। इमरान खान ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की।

शरीफ ने ही अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था

शरीफ ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद ए-95 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और इस पर 161 सदस्यों ने दस्तखत कर रखे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान तीन अप्रैल को होने की उम्मीद है, जिससे पहले दोनों पक्ष संसद में इस पर बहस करेंगे।

विपक्ष की स्थिति और मजबूत

इमरान सरकार के दो अहम सयोगियों-मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के विपक्षी मोर्चे में शामिल होने के बाद से विपक्ष की स्थिति और मजबूत हो गई है। हालांकि, इमरान पर इस्तीफे के बढ़ते दबाव के बीच उनके मंत्रियों का कहना है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ‘आखिरी ओवर की आखिरी गेंद’ तक लड़ाई जारी रखेंगे।

निचले सदन में 172 वोट की जरूरत

इमरान को उनकी सरकार गिराने की विपक्ष की कोशिशों को नाकाम करने के लिए 342 सदस्यीय निचले सदन में 172 वोट की जरूरत है। हालांकि, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने दावा किया है कि विपक्ष के पास 175 सांसदों का समर्थन है और प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Exit mobile version