Site icon Samagra Bharat News website

कल से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्री, यहां जानें घटस्थापना का शुभ-मुहूर्त और मां की पूजा विधि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। कल से चैत्र नवरात्री शुरू हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्र के इन पावन दिनों में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जो अपने भक्तों को खुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती है। नवरात्रि का हर दिन देवी के विशिष्ठ रूप को समर्पित होता है।

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी कि 2 अप्रैल शनिवार के दिन सूर्योदय 5:50 बजे से 8:22 बजे तक का समय विशेष शुभ है। जो लोग किसी कारणवश इस शुभ मुहूर्त में घटस्थापना न कर सकें। उनके लिए दूसरा मुहूर्त कलश स्थापना के लिए सूर्योदय से सुबह 11.28 बजे तक शुभ है।

नवरात्रि पूजन विधि

सर्वप्रथम एक चौकी पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करके उस पर लाल कपड़ा बिछाएं और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। और कलश की स्थापना करें। कलश की स्थापना करने के बाद मां दुर्गा को लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल फूलों की माला और श्रृंगार आदि की वस्तुएं अर्पित करें और धूप व दीप जलाएं। यह सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद गोबर के उपले से अज्ञारी करें। जिसमें घी, लौंग, बताशे,कपूर आदि चीजों की आहूति दें। इसके बाद नवरात्रि की कथा पढ़ें और मां दुर्र्गा की धूप व दीप से आरती उतारें और उन्हें प्रसाद का भोग लगाएं।

 

Exit mobile version