Site icon Samagra Bharat News website

शिवपाल पर केशव मौर्य का तंज, बोले-‘अभी तो वैकेंसी नहीं हैं’

 समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 1 अप्रैल। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। अटकलें लगाई जाने लगी थी कि यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकिउप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिलहाल के लिए‘ इन बातों को खारिज किया है। मीडिया से बातचीत में मौर्य ने यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा, ‘अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है।‘ हाल ही में यादवभतीजे खिलेश की तरफ से बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

वे सहयोगी हैंसपा के सदस्य नहीं

यूपी चुनाव हारने के कुछ दिन बाद ही यह खबर थी कि शिवपाल यादव अपने भतीजे की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने वाले हैं। उन्होंने कथित तौर पर अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और बड़ी जंग के लिए तैयार रहने को‘ कहा। रिपोर्ट के अनुसारयादव ने कथित तौर पर 24 मार्च को अखिलेश से मुलाकात की थी और समाजवादी पार्टी में बड़े पद की इच्छा जताई थी। सूत्रों ने कहा कि अखिलेश ने चाचा को याद दिलाया था कि वे सहयोगी हैंसपा के सदस्य नहीं।

दोनों नेता करीब 5 सालों के बाद साथ आए थे

दिसंबर में अखिलेश ने घोषणा की थी कि सपा और उनके चाचा की पार्टी मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। खास बात है कि दोनों नेता करीब 5 सालों के बाद साथ आए थे। उस दौरान यादव ने सियासी खींचतान के चलते अखिलेश से राहें अलग कर ली थी। 2012-17 की अखिलेश सरकार में यादव को दूसरा सबसे ताकतवर मंत्री माना जाता था।

Exit mobile version