Site icon Samagra Bharat News website

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पुलिस ने दायर की चार्जशीट, जानें क्या है मामला

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 1 अप्रैल। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक चार्जशीट दायर की है. गणेश पर साल 2020 में उनके साथ काम करने वाली एक को-डांसर ने सेक्शुअल हैरेसमेंट , पीछा और तांक-झांक करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर अब गणेश की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अब उनके खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। गणेश के खिलाफ धारा 354-ए, 354-सी और 354-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक गणेश आचार्य की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।
फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक बड़ा नाम हैं, उन पर लगे आरोपों के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर फैंस अब अपना रिएक्शन देने लगे हैं। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि साल 2019 में गणेश ने उनसे कहा कि अगर इंडस्ट्री में नाम कमाना है तो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा। कथित तौर पर इसके बाद साल 2020 में जब महिला ने एक मीटिंग में गणेश के एक्शन का विरोध किया तो उन्होंने सबके सामने पीड़िता को अबशब्द कहा। इतना ही नहीं आरोप है कि कोरियोग्राफर के असिस्टेंट ने उनके साथ मारपीट भी की थी।

महिला की शिकायत पर गणेश आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अब चार्जशीट दायर कर दी गई है। हालांकि एफआईआर के बाद गणेश ने मानहानि का दावा भी ठोका लेकिन घटना के महीने बाद इंडियन फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी मेंबरशिप भी रद्द कर दी. मुंबई पुलिस के एक्शन के 2 साल बाद अब ये मामला फिर चर्चा में है।

Exit mobile version