Site icon Samagra Bharat News website

वुहान से भी खराब हो सकती है शंघाई की स्थिति, प्रतिबंधों से लोगों में गुस्‍सा

समग्र समाचार सेवा

बीजिंग, 3 अप्रैल। चीन के आर्थिक केंद्र कहे जाने वाले शंघाई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से शहर में पाबंदियां भी बढ़ गई हैं। शहर में पहले से ही डबल स्टेज लाकडाउन जारी है। ऐसे में अब लोगों का भी संयम जवाब देने लगा है। इसकी एक बड़ी वजह शंघाई में कोविड जीरो पालिसी का लागू होना भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में अब लोगों ने इस लाकडाउन का विरोध भी करना शुरू कर दिया है। चीन में बीते दिन रिकार्ड संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

शंघाई की पहचान एक ग्लोबल फाइनेंशियल हब की है

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में शंघाई की पहचान एक ग्लोबल फाइनेंशियल हब की है। ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक जानकारों को मानना है कि शंघाई में बड़ी संख्या में कोरोना के मामलों का सामने आना खतरे को संकेत है। जारकारों के मुताबिक यहां का हाल चीन के वुहान से भी अधिक खतरनाक हो सकता है। हालांकि, इन जारकारों का ये भी कहना है कि मामलों की गंभीरता यहां पर वुहान की तरह इस बार नहीं होगी।

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी

शंघाई में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने मास स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां पर कोरोना के जितने मामले सामने आए हैं वो पिछले तीन दिनों के दौरान सामने आए मामलों से अधिक हैं। शंघाई नगर निगम कमीश्नर वू कियांयू ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सरकार अधिक जांच कर रही है, इसकी ही वजह से ये मामले सामने आए हैं।

मरीजों को सही समय पर इलाज दिया जा रहा

उन्होंने ये भी बताया कि जीरो कोविड पालिसी की वजह से ही हम इसकी रोकथाम के जल्द उपाय कर पा रहे हैं। मरीजों को सही समय पर इलाज दिया जा रहा है और उन्हें दूसरों से अलग कर आइसोलेट किया जा रहा है। इसकी वजह से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। वू के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग महामारी को फिर से फैलने से रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि शंघाई के अस्पतालों में पिछले दिनों में कई मरीज भर्ती किए गए हैं और कई मरीजों की मौत भी हुई है।

ReplyReply allForward
Exit mobile version