Site icon Samagra Bharat News website

योगी आदित्यनाथ के खास एमएलसी यशवंत सिंह 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित

समग्र समाचार सेवा

आजमगढ़, 5 अप्रैल। भाजपा ने एमएलसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी यशवंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आजमगढ़-मऊ निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के खिलाफ अपने बेटे विक्रांत सिंह को निर्दल चुनाव लड़ाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यशवंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। यशवंत सिंह की गिनती प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में होती है।

प्रदेश महामंत्री ने जारी किया निष्कासन-पत्र

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायन शुक्ला ने जारी पत्र के माध्यम से कहा कि जिला और क्षेत्र से मिल रही रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 6 साल के लिए यशवंत सिंह को निष्कासित किया गया है।

हमारे पास नहीं है निष्कासन की सूचना

इस बारे में एमएलसी यशवंत सिंह का कहना है कि पार्टी से निष्कासन किए जाने की सूचना हमारे पास नहीं है। न ही इस मामले की अभी जानकारी मिली है। जिसके पास से यह सूचना आई हैउसी से पता कर लीजिए। 31 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग राजनीति को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। राजनीति में पैसा बांटना गलत बात है।

Exit mobile version