Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर से मुलाकात की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अप्रैल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पैट जेल्सिंगर से भेंट की और तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने भारत के प्रति पैट जेल्सिंगर के सकारात्मक दृष्टिकोण की भी प्रशंसा की।

इंटेल के सीईओ के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “पैट जेल्सिंगर से मिलकर प्रसन्नता हुई! हमने तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से संबंधित विषयों पर उत्कृष्ट चर्चा की। मैं भारत के प्रति आपके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।”

Exit mobile version