Site icon Samagra Bharat News website

यूपीटीईटी में 6.6 लाख उम्मीदवार सफल, आधिकारिक वेबसाइट में आई तकनीकी खामी

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित 18 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। हालांकि, अत्यधिक यूजर्स की संख्या चलते वेबसाइट काम नहीं कर रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 के आधार पर जारी किया गया प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होगा और उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा के आयोजन में देरी और परिणाम में भी देरी

वहीं, जारी आकड़ों के अनुसार परीक्षा में कुल 6.6 लाख उम्मीदवारों को प्राइमरी और अपर प्राइमरी के लिए सफल घोषित किया गया है। पहले यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के आयोजन में देरी हुई और फिर इसके परिणामों में देरी विभिन्न कारणों से हुई। यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार परीक्षा के दोनो पेपरों में सम्मिलित हुए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों को था।

उम्मीदवारों को इस बात का रखना होगा ध्यान

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को लिए सफल घोषित किया जाएगा, जो परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करते हैं। यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था और दोनो पेपरों में कुल 8 प्रश्नों को गलत पाया गया था। उत्तर प्रदश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के नतीजों की घोषणा आज, 8 अप्रैल 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा की जानी थी।

Exit mobile version