Site icon Samagra Bharat News website

बेंगलुरु के पांच स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

समग्र समाचार सेवा

बेंगलुरु, 8 अप्रैल। बेंगलुरु में करीब पांच स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है जिसमें बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ‘धमकी वाले मेल में लिखा है कि स्कूल परिसरों में शक्तिशाली बम लगा दिए गए हैं।’ इसके बाद सक्रिय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसके अलावा मेल में ईमेल को मजाक में लेने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। मेल में कहा गया है, ‘आपके स्कूल में एक बहुत ही पावरफुल बम लगा दिया गया है, सावधानी मजाक नहीं, यह मजाक नहीं है, काफी पावरफुल बम आपके स्कूल परिसर में लगा दिया गया है, तुरुत पुलिस को बुलाएं, सैंकड़ों जानें जा सकती है।

धमकी भरे ईमेल में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देर न करें अब सबकुछ आपके हाथ में है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मौजूद पांच स्कूलों में सर्च आपरेशन जारी है।

Exit mobile version