समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 8 अप्रैल। राज्यपाल अनुसुईया उइके से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुशीनगर के गोण्ड समुदाय के प्रतिनिधियों ने श्री राधेश्याम गोंड़ के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधियों में श्री राधेश्याम गोंड़, श्री मोदी गोंड़, श्री विश्वनाथ गोंड़, श्री हीरा गोंड़, श्री संतोष गोंड़ शामिल थे। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल सुश्री उइके को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। सुश्री उइके ने प्रतिनिधियों को भी शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।