Site icon Samagra Bharat News website

आईमैक्स ने रिलीज किया KGF-2 का नया पोस्टर, दोनों हाथों में हथियार लिए नजर आए एक्टर रॉकी

The IMAX exclusive poster shows Rocky with arms in both hands and chaos and goons in the background.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल। साउथ के सुपरस्टार यश की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 14 अप्रैल को पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर फैंस के क्रेज का अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर ‘केजीएफ 2’ के ट्रेलर को 155 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
आईमैक्स ने ‘केजीएफ 2’ से सुपरस्टार एक्टर यश का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म को दुनियाभर के आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। जिसमें केजीएफ 2 का रॉकी (यश) काफी घातक, भयंकर और तीव्र दिख रहा है।

आईमैक्स के एसक्लूसिव पोस्टर में रॉकी दोनों हाथों में हथियार लिए हैं और पृष्ठभूमि में अराजकता और गुंडे दिखाई दे रहे हैं। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज के साथ कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं।

Exit mobile version