Site icon Samagra Bharat News website

अब निजी अस्पतालों में मिलेगी कोरोना की बूस्टर डोजः स्वास्थ्य मंत्रालय

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है और इस बीच इसके खतरे को  पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार से देश के हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर लगवाने की सुविधा रहेगी। यदि कोई व्यक्ति बूस्टर डोज लेना चाहता है तो फिर वह निजी अस्पताल में जाकर लगवा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी    

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। हालांकि यह बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं है। यह पूरी तरह से ऐच्छिक है। यदि किसी को बूस्टर डोज लेना जरूरी लगता है तो वह लगवा सकता है।

विदेशों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

चीन सहित कई अन्य देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सरकार सभी वयस्कों को बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही थी। सरकार के इस निर्णय के बाद अब बूस्टर डोज लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना की दूसरी डोज लगने के नौ महीने से लेकर 39 हफ्ते पूरे होने के बाद ही बूस्टर डोज लगाई जा सकेगी।

16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

देश में वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद भारत में 2021 में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। फिर मई 2021 में 18 साल और उससे ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को कोरोनी वैक्सीन लगाने की अनुमति दी थी।

Exit mobile version