Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के लिये आमंत्रित किये आपके विचार, इस नंबर को डॉयल कर भेजें अपना संदेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को आमंत्रित किया है कि वे मन की बात के आगामी अंक के लिये उन विषयों और मुद्दों पर अपने विचारों से अवगत करायें, जो उनके लिये महत्त्व रखते हैं। विचारों को माय-गव, नमो एप्प के जरिये साझा किया जा सकता है या 1800-11-7800 को डायल करके संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता है।

मन की बात का 88वां अंक 24 अप्रैल, 2022 को प्रसारित होगा।

माय-गव आमंत्रण को साझा करते हुये प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “#मन की बात के माध्यम से हम मैदानी स्तर पर बदलाव लाने वालों लोगों के असाधारण कार्यों का अभिनंदन करते हैं। क्या आप ऐसी प्रेरणादायी जीवन यात्राओं के विषय में जानते हैं? उन्हें इस महीने की 24 तारीख के कार्यक्रम के लिये साझा करें। माय-गव, नमोएप्प पर लिखें या संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 1800-11-7800 डायल करें।”

Exit mobile version