Site icon Samagra Bharat News website

फॉर्म में लौटा ये खतरनाक सलामी बल्लेबाज, टीम इंडिया में करेगा वापसी!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। टीम इंडिया का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसका बल्ला इन दिनों आईपीएल 2022 में आग उगल रहा है और ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की आस भी लगाए बैठा है। ये बल्लेबाज ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा से भी ज्यादा विस्फोटक और तूफानी बल्लेबाज है, लेकिन लंबे समय से टीम इंडिया के सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका नहीं दे रहे हैं। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ हैं।

34 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली

पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। पृथ्वी शॉ की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। पृथ्वी शॉ की इस पारी को देखकर लगा कि अब टीम इंडिया में वापसी के लिए वह फिर से तैयार हैं।

सेलेक्टर्स बेंच पर बैठाकर खत्म कर रहे करियर!

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका नहीं दे रहे हैं। बिना किसी कारण ये खिलाड़ी ऐसे ही भारतीय टीम से अंदर-बाहर हो रहा है। पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट्स में क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब तीनों ही फॉर्मेट्स में उनकी जगह छिन गई है। पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बनाए हैं। पृथ्वी शॉ ने 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं। 53 आईपीएल मैचों में पृथ्वी शॉ ने 1305 रन बनाए हैं। टेस्ट में पृथ्वी शॉ के नाम 1 शतक है।

बल्लेबाज में है सचिन और सहवाग जैसा टैलेंट

पृथ्वी शॉ की विस्फोटक बैटिंग में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसा टैलेंट देखने को मिलता है। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी का स्टाइल देखकर लगता है कि वह सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का कॉम्बो हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी शुरुआत के ओवरों से गदर मचाते थे और जमकर रन कूटते थे। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की झलक दिखती है। पृथ्वी शॉ विस्फोटक बल्लेबाज हैं और बिना किसी डर के जमकर रन लूटते हैं। पृथ्वी शॉ दुनिया के किसी भी देश में रन बना सकते हैं।

Exit mobile version