Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर: जामिया मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारे लगाने वाले 13 युवक गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा

श्रीनगर, 10 अप्रैल। श्रीनगर की मस्जिद में नमाज के बाद देश विरोधी नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की फोटो पुलिस ने जारी की है। 30 सप्ताह बाद चार मार्च को खुली थी मस्जिद में देश विरोधी नारेबाजी की गई थी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई

श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे।

नारेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

 इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें लोग नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है।  चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था।

Exit mobile version