Samagra Bharat News website

मप्र में आईएएस अधिकारियों के तबादले

समग्र समाचार सेवा

भोपाल, 11 अप्रैल। भोपाल राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। नई नियुक्ति के अनुसार, 2009 के बैच के आईएएस अधिकारी राकेश सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है।

 

बाबू सिंह जामोद को सचिव जनजाति प्रकोष्ठ राज भवन बनाया गया

दूसरी ओर 2006 बैच के अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बाबू सिंह जामोद को सचिव जनजाति प्रकोष्ठ राज भवन बनाया गया है।

 

अदिति गर्ग को भी दी गई अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति गर्ग को महिला एवं बाल विकास विभाग का उप सचिव और प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। यह पद राकेश सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाने से रिक्त हुआ।

Exit mobile version