Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल: भाजपा में शामिल हुई जीत का दावा करने वाली आप की पूरी टीम, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 13अप्रैल। पंजाब में आप की सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल से करारी हार का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही पार्टी को यहां एक और झटका लगा है। जी हां जहां एक तरफ आप ने दावा किया था कि वह अपनी सरकार बनाएंगी लेकिन यहां उल्टा हुआ जीत का दावा करने वाली ने ही आम आदमी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

पूरी टीम का स्वागत करने हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएँगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री डी॰के॰ त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- श्री आशीष कुमार जी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है-अभिनंदन है। आम आदमी पार्टी तिलमिला कर, बौखला कर अपने जिस पूर्व अध्यक्ष पर घृणित टिप्पणी कर रही थी…आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी। केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूँढने पड़ जाएँगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही आम आदमी पार्टी प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा का दामन थामा था।

दिल्ली स्थित भाजपा कार्यलय में सभी नेताओं की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण हुई, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित रहे।

 

 

Exit mobile version