Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और उदय शदाणी ने की भेंट

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 14अप्रैल। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में वाराणासी के स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी को सम्मान स्वरूप शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट की। इस अवसर पर श्री रोहित कुमार सिंह एवं श्री मनोज गोयल उपस्थित थे।


राज्यपाल से श्री उदय शदाणी ने की भेंट

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में श्री उदय शदाणी ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके के जन्म दिवस के अवसर पर श्री उदय शदाणी ने शदाणी दरबार के संत श्री युधिष्ठिर महाराज की ओेर से सुश्री उइके को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा सुश्री उइके को शदाणी दरबार की ओर से सम्मान स्वरूप सरोपा एवं प्रसाद भेंट की। इस अवसर पर श्री नंदलाल साहित्या, श्री विशिष्ट चावला एवं श्री विशाल चेलानी उपस्थित थे।

Exit mobile version