Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: माटुंगा स्टेशन के पास पटरी से उतरी दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस

समग्र समाचार सेवा

माटुंगा, 16 अप्रैल। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात को सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस से टकराने के बाद दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिसके कारण स्टेशन पर सामान्य सेवा शनिवार को बाधित है। मध्य रेलवे की ओर से उम्मीद जताई गई है कि आज दोपहर तक सेवाएं सामान्य हो गई है।

सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

उल्लेखनीय है कि मुंबई सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस से टकराने के बाद दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में अब तक किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और यात्रियों को तुरंत सुरक्षित निकाला गया। सेंट्रल रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

दोपहर तक सामान्य होगी सेवा

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘ तीन डिब्बों की री-रेलमेंट, ओएचई वायर और ट्रैक फिटनेस का काम किया जा रहा है। ये काम आज दोपहर 12 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान फास्ट लाइन ट्रैफिक को भायखला और माटुंगा स्टेशनों के बीच स्लो कॉरिडोर की ओर मोड़ दिया जाएगा।’

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने कहा, ‘लगभग रात 9:45 बजे माटुंगा स्टेशन के पास दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के 3 डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह तक फास्ट लाइन बहाल करने का प्रयास है। घटना का कारण जांच का विषय है, अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।’

पटरी से उतर गए तीन डिब्बे

सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार लाहोटी ने आज सुबह बताया कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिसमें से दो डिब्बों को रीरेल्ड कर दिया गया और एक डिब्बे का काम जारी है। डाउन और अप लोकल लाइन की सर्विस चल रही है। डाउन थ्रू लाइन को बहाल करने में कुछ समय लगेगा।’

Exit mobile version