Site icon Samagra Bharat News website

सपा में बिखराव! योगी से मिले सुखराम, बोले-अखिलेश के पास मिलने का समय नहीं

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 16 अप्रैल। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। चाचा शिवपाल के फिर बगावती तेवरों से जूझ रही सपा को एक और झटका पार्टी के राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम दे सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही उनके बेटे मोहित यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चौधरी सुखराम की मुलाकात के बाद उनके भी भाजपा में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुलाकात के बाद सुखराम ने कहा कि अखिलेश के पास मुझसे मिलने का वक्त ही नहीं।

सुखराम की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के राजनैतिक मायने

विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। दरअसल सुखराम 2016 में राज्यसभा सदस्य बने थे और उनका कार्यकाल भी जल्द खत्म होने जा रहा है। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत में यही कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे मिल नहीं सके थे इसलिए योगी को बधाई देने गए थे।

सपा में हालात न सुधरे तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा

मुलायम के करीबी रहे चौधरी सुखराम ने कहा कि आजम खान के साथ भी पार्टी को लेकर सवाल उठाए। कहा कि पार्टी के लिए जी-जान जुटाने वालों का पार्टी सहयोग न करे तो दु:ख होता है। उन्होंने चेताया कि सपा में हालात न सुधरे तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ भी की।

Exit mobile version