Site icon Samagra Bharat News website

अलीगढ़: मौलवी ने हिंदू महिला को इलाज के नाम पर महिला को गर्म छड़ी से जलाया!

समग्र समाचार सेवा

अलीगढ़, 18 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से झाड़फूंक के नाम पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामला अलीगढ़ के इगलास कोतवाली का है, जहां बीमार होने पर महिला के परिजन उसे मौलवी के पास ले गए थे। आरोप है कि मौलवी ने इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की।

क्या है मामला?

आज के आधुनिक युग में अंधविश्वास पर विश्वास करने वालों की कमी नहीं है। ये अंधविश्वास जान पर भी भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। आरोप है कि महिला का झाड़फूंक से इलाज करने के नाम पर सतलोनी गांव के एक मौलवी ने उसके साथ बर्बरता की। मौलवी ने भूत उतारने के नाम पर महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की, गर्म छड़ी से जलाया और छेड़छाड़ करते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की। घटना के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तबियत बिगड़ने पर ले गए मौलाना के पास

मिली जानकारी के अनुसार, लुखटिया गांव निवासी एक महिला की तबियत खराब हो गई थी। महिला के परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ उसके इलाज के लिए मौलाना आस मुहम्मद के पास ले गए। खबर है कि मौलाना ने झाड़फूंक के जरिए इलाज का भरोसा दिया, जिसके चलते परिजन उसकी बातों में आ गए।

इलाज के नाम पर कमरे में बंद कर लिया

महिला के परिजनों के अनुसारमौलाना ने इलाज के नाम पर कमरे में बंद कर लिया और कपड़े उतरवाकर महिला के साथ हंटर से जमकर मारपीट की। पीड़ित की हालत नहीं सुधरी तो आरोपी ने भूत उतारने के नाम पर झाड़फूंक करते हुए गर्म छड़ी दाग दी। महिला दर्द से करहाती रहीलेकिन मौलाना को उसपर दया नहीं आई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रोड से पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

Exit mobile version