Site icon Samagra Bharat News website

रायबरेली में दलित लड़के को चटाया था पैर, वीडियो वायरल होने पर 5 गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा

रायबरेली, 19 अप्रैल। रायबरेली जगतपुर कस्बे के रहने वाले विपुल पासी को कुछ दबंगों ने बीती 13 अप्रैल को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में ले जाकर तालिबानी सजा दी। यही नहीं दबंगों ने पीड़ित से पैर के तलवे तक चटवाए थै। 2 दिन बाद मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन फानन जगतपुर थाने की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वही उत्तम सिंह को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है उसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इस मामले में पासी समाज के लोगों ने 2 दिन बाद थाने का घेराव करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। थाने पर प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप था कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ दिया।

वहीं इस घटना को लेकर जिले में खासी चर्चा है और कई राजनीतिक पार्टियां पीड़ित के घर पहुंच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के साथ पीड़ित परिवार जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

Exit mobile version