Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंडः शादी समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान सीढ़ियों पर फिसलकर गिरे

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 20 अप्रैल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में फिसलकर गिर पड़े। इस दौरान साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में यह घटना हुई। उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे थे। इसके पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान का पैर फिसल चुका है। कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान उनका पैर फिसल गया। जिसमें उनकों गंभीर चोट आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान उधम सिंह नगर के काशीपुर गए थे। यहां चौहान भाजपा  के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस दौरान जब सीएम चौहान प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले तो अचानक उनका पैर सीढ़ियों पर फिसल गया और वे गिर पड़े। उनके अचानक फिसलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और आगे के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की।

इसके पहले सीएम शिवराज के पैर में लोहे का सरिया घुस गया था। सीहोर में सीएम शाम को शाहगंज इलाके में पार्टी कार्यकर्ता महेश पटेल के बेटे के निधन पर नारायणपुर में पुष्पांजलि अर्पित करने गए थे। पहले फ्लोर पर दिवंगत की फोटो रखी हुई थी। सीएम जब सीढ़ी से होकर वहां जा रहे थे, तभी उनका पैर रोशनी के लिए खुली जाली में फंस गया था। उनके बांए पैर में चोट आई थी। वहीं साल 1998-99 में जब वे सांसद थे, तब सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Exit mobile version